Realme 8s 5G Upcoming
![]() |
| Image Source - Google| Image By 91mobiled |
![]() |
| Image Source - Google| Image By 91mobiled |
Realme 9 स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग का ऐलान, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन l
Realme 9 Series की लॉन्च के लिए तैयार है। लेकिन अभी तक इसकी लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया गया है l और हां 9 सितंबर को Realme 8s 5G Realme 8i और Realme Pad लॉन्च करने की तैयारी में है l
Realme 9 Series Launch: रियलमी 9 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर काफी दिन से उपभोक्ता भ्रम में है। इसलिए कंपनी ने इस सीरीज की लॉन्च करने का संकेत दिया है। लेकिन अब भी तारीख कन्फर्म नहीं हुई है लेकिन बहुत जल्द हो जाएगी l विशेषज्ञ मानें तो इस सीरीज के फ्लैगशिप डिवाइस में दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और HD डिस्प्ले हो सकता है।
Realme के मार्केटिंग हेड Francis Wong अपने एक ट्वीट में लिखा है कि कंपनी हर वर्ष प्रो सीरीज के दो फोन्स लॉन्च करती है। पहला लॉन्च साल ही पहली छमाही और दूसरा लॉन्च साल की दूसरी छिमाही में कंपनी फोन्स लॉन्च करती है। कंपनी ने साल 2021 की शुरुआत में रियलमी 8 सीरीज को पेश किया था और अब 9 सितंबर को दो और नए डिवाइस उतारे जाएंगे। इसके अलावा कंपनी Realme 9 सीरीज को लॉन्च करने का प्लान बना रही है।
Realme 9 की संभावित स्पेसिफिकेशन :-
विशेषज्ञ की मानें तो Realme 9 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। इस डिवाइस में MediaTek Helio G95 चिपसेट, 6GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। और यह डिवाइस एंड्राइड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेगा।
Realme 9 की एक्सपेक्टेड कीमत :-
रियलमी 9 की कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। रियलमी 9 सीरीज की लॉन्चिंग तारीख, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। अंदाजा रिपोर्ट ये है l
Realme 8s 5G से 9 सितंबर को धमाकेदार लॉन्चिंग :-
रियलमी सितंबर 9 को Realme 8s 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Realme 8s 5G में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और 6.5 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इसके साथ ही अगामी डिवाइस में Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट दिया जाएगा। लेकिन अभी तक रियलमी 8एस 5जी के कैमरा और बैटरी की जानकारी नहीं मिली है।
Realme 8s 5G की एक्सपेक्टेड कीमत :-
कीमत की बात करें तो Realme 8s 5G स्मार्टफोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। साथ ही इसे कई कलर ऑप्शन के साथ बबाज़ार में लॉन्च किया जा सकता है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें